शाढ़ौरा- नगर में पदस्थ रहे थाना प्रभारी राजाराम धाकड़ की प्रशिक्षु अवधि पूर्ण होने पर थाना परिसर में हुआ विदाई समरोह का आयोजन

देवेश ओझा की रिपोर्ट
शाढ़ौरा नगर में पदस्थ रहे थाना प्रभारी राजाराम धाकड़ की प्रशिक्षु अवधि पूर्ण होने पर थाना परिसर में हुआ विदाई समरोह का आयोजन
शाढ़ौरा –शाढ़ौरा थाना परिसर में विगत दिनों से पदस्थ रहे थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी राजा राम धाकड़ की परीक्षण अवधि पूर्ण होने पर देर रात थाना परिसर ने विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और थाने का स्टाफ मौजूद रहा। जिन्होंने डीएसपी राजाराम धाकड़ को फूल मालाएं पहनाकर विदाई दी साथ ही डीएसपी राजाराम धाकड़ के उत्कृष्ठ कार्य की प्रशंसा कि , डीएसपी राजाराम धाकड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि थाना स्टाफ के साथ कार्य करने का मुझे अवसर मिला ओर उनको मेरे साथ कार्य करने का अवसर मिला , सभी का सहयोग एवं स्टाफ के अंदर परस्पर भाईचारा देखकर बहुत ही अच्छा लगा। थाने में उपस्थित सभी पुलिस स्टाफ से डीएसपी राजाराम धाकड़ के उत्कृष्ठ कार्यकाल की प्रशंसा की।


