मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर कलेक्टर ने गोटेगांव की सडकों पर पैदल मार्च निकालकर सक्रंमण से बचाव की समझाइश, जुर्माना के साथ, दो दुकाने की सील

नरसिंहपुर से आशीष साहू की रिपोर्ट

नरसिंहपुर कलेक्टर वेद प्रकाश शर्मा व पुलिस अधीक्षक ने गोटेगांव की सडकों पर उतरे| अब कोरोना के खिलाफ एक बार फिर जंग तेज हो रही है|
अधिकारी कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए लोगों को समझाइश देते रहे|
इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने नियमों का उल्लघंन कर रहे लापरवाह तीन दुकानदारों की दुकानें सील कर, अन्य दो दुकानों पर जुर्माना लगाया|
पैदल भ्रमण के दौरान कलेक्टर व एस. पी. के साथ स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों ने कुछ जादा ही लापरवाही बरतने रहे लोगों के साथ सख्ती भी दिखाई|
प्रशासन लगातार नियमों का पालन करने की हिदायत दे रहा है साथ ही रोको टोको अभियान चलाकर मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूल करवा उन्हें नि शुल्क मास्क वितरित कर रहा है
आपको बता दें कि दो माह पहले तक कोरोना के घटते मामले के बाद अब वायरस ओर घातक नया रूप लेकर आया है| इसलिए सक्रंमण फैले उसके पहले ही सभी को सम्हलना होगा

Related Articles

Back to top button
Close
Close