ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

हरदा । मुंबई बॉलीवुड सेलिब्रिटी अनूप जलोटा जी ने हरदा के कलाकारों को अपने घर पर आमंत्रित किया ।

हरदा से ब्यूरो रिपोर्ट

मुंबई बॉलीवुड सेलिब्रिटी अनूप जलोटा जी ने हरदा के कलाकारों को अपने घर पर आमंत्रित किया

 

 

हरदा – हाल ही में हरदा के सुमित शर्मा एवं श्रीमति मिशा शर्मा को भजन सम्राट पद्म श्री अनूप जलोटा जी ने मुंबई अपने घर पर आमंत्रित किया और साथ मे संगीत की महफिल भी सजाई , उन्होंने श्री सुमित शर्मा एवं श्रीमति मिशा शर्मा का संगीत सुना और बहुत प्रशंसा अपना शिष्यत्व प्रदान किया, साथ ही केक काटकर उनकी एक शिष्या पिंकी दास का जन्मदिन भी मनाया। इसके बाद सभी लोगों ने साथ में लंच किया।श्रीमति मिशा शर्मा ने हरदा भुआणा निमाड़ अंचल का लोक संगीत और सुमित शर्मा ने संतों के पद भी सुनाए।श्री अनूप जलोटा जी ने उनको अपना पर्सनल नंबर देकर हर महीने रियाज़ करने को आने के लिए भी परमिशन दी । इन सब गतिविधियों को अनूप जलोटा जी ने अपने इंस्टाग्राम, फेसबुक,और व्हाटसपप स्टेटस पर भी शेयर किया। ज्ञात हो कि हाल ही कोरोना काल में श्री अनूप जलोटा जी ने शर्मा दंपत्ति को कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की थी।।

Related Articles

Back to top button
Close
Close