मध्यप्रदेश

जन सेवा ही हमारा धर्म है : ब्रजकिशोर

"कांग्रेस नेता के सेवा कार्य निरंतर जारी"

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

 

भिंड- मेहगांव विधानसभा में जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता ब्रजकिशोर शर्मा लगातार जनता के बीच में पहुंचकर जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं l श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने पूरी मानव जाति को काफी प्रभावित किया है इस विकट परिस्थिति में गरीब जरूरतमंदों को राशन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l ऐसे में कांग्रेस पूर्व की लाॅकडाउन की तरह इस बार भी जरूरतमंदों के बीच राशन बांटने का कार्य कर रही है और जनता की वास्तविक सेवा करना ही हमारा धर्म है l कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम जन सेवा कार्य के अगले क्रम में अमायन क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच राशन किट का वितरण किया गया,जिसमें जरूरत की खाद्य सामग्री शामिल है l

इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, अमायन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सरपंच, युवा कांग्रेस नेता कृष्णा पुरोहित, जिला कांग्रेस सचिव मनीष शिवहरे आदि उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button
Close
Close