ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा-तीन घण्टे में अंधे हत्या कांड का खुलासा किया परासिया पुलिस ने

तीन घण्टे में अंधे हत्या कांड का खुलासा किया परासिया पुलिस ने

तरुण मेहरा की रिपोर्ट

तीन घण्टे में अंधे हत्या कांड का खुलासा किया परासिया पुलिस ने

छिंदवाड़ा:- परासिया पुलिस ने महज 3 घण्टे में अंधे हत्याकांड का खुलासा कर नया कीर्तिमान रच दिया है वहीं हत्यारे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 3:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डूंगरिया चौकी न्यूटन में मृतक विशाल डेहरिया पिता शंकर लाल डेहरिया 26 साल निवासी डूंगरिया की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से चोट पहुंचा कर हत्या कर दी है l सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत अपने स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे जाकर देखा कि मृतक विशाल डेहरिया के गले और सिर में गंभीर धारदार हथियार की चोट होने व अत्यधिक रक्त बहने से उसकी मृत्यु हो गई है प्रथम द्रश्य देखने से यह स्पष्ट हुआ कि अज्ञात व्यक्ति ने विशाल डेहरिया उर्फ़ देवेंद्र डेहरिया की हत्या कर फरार हो गया है l थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने तत्काल अपनी टीम को सक्रिय कर अज्ञात आरोपी के विषय में सूचना संकलन एकत्रित करना शुरू किया इसी दौरान सूचना मिली कि कल रात को रात को विशाल डेहरिया को पड़ोस में रहने वाला किशोरी विश्वकर्मा पिता किशनलाल विश्वकर्मा गाली गलौज कर रहा था किशोरी विश्वकर्मा के विषय में जानकारी एकत्रित करने पर पता चला कि वह रात्रि से ही सकुनत से फरार है और काफी तलाश पता रहती उपरांत यह ज्ञात हुआ कि किशोरी विश्वकर्मा रात में ही काराबोह छिंदवाड़ा चला गया है l छिंदवाड़ा में संभावित स्थानों पर पुलिस टीम द्धारा दबिश दी गई जो किशोरी विश्वकर्मा पुलिस को देख कर भागा जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की किशोरी विश्वकर्मा ने पूछताछ पर पहले पुलिस को गुमराह किया जिसे पूछताछ हेतु थाना लाया गया विवेचना में आए साक्ष्यों के आधार पर हिकमतअमली से किशोरी विश्वकर्मा से पूछताछ करने पर अंत में उसने अपना जुर्म करना स्वीकार किया घटना करने के विषय में किशोरी विश्वकर्मा ने बताया कि आज से करीब 1 साल पहले मृतक ने इसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाए थे जिस पर से किशोरी विश्वकर्मा उससे नाराज था और उसी समय उसे ठिकाने लगाने का मन में ठान लिया था किंतु मृतक तब से भोपाल में जाकर रहने लगा था इस कारण से किशोरी विश्वकर्मा को उसे मारने का मौका नहीं मिल पाया मृतक रक्षाबंधन पर भोपाल से वापस आया था तभी से किशोरी विश्वकर्मा इसे ठिकाने लगाने की फिराक में था कल रात को जब कोई नहीं था तब किशोरी विश्वकर्मा का विशाल डेहरिया से विवाद हुआ और इसी बीच किशोरी विश्वकर्मा ने कुल्हाड़ी से पहले इसके सिर में वार किया और जब वह गिर गया तो गर्दन में पीछे की तरफ कुल्हाड़ी से वार किया जब मृतक मर गया तो वह घर से भाग गयाl किशोरी विश्वकर्मा से पूछताछ कर उससे घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व घटना वक्त पहने गए कपड़े पुलिस द्धारा जप्त किए गए हैं l मृतक विशाल डेहरिया की मृत्यु के संबंध में सूचना मिलने के मिलने के 3 घंटे के अंदर अज्ञात मर्डर को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार करने में परासिया पुलिस ने सफलता प्राप्त की है जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय द्धारा नगद ईनाम देने की घोषणा की गई है l परासिया पुलिस टीम में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान ?उपरोक्त कार्यवाही में सुमेर सिंह जगह थाना प्रभारी परासिया,  ओम प्रकाश मालवीय एसआई बिशन सिंह रघुवंशी, राम किरण बरमैया, प्रधान आरक्षक वैदेही पटेल, आरक्षक विनोद बोरकर लोकेश पटले साइबर सेल आरक्षक आदित्य रघुवंशी का महत्व योगदान रहा

Related Articles

Back to top button
Close
Close