अपराधताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

राजेन्द्रग्राम। जयस संगठन को मिली सफलता, वेयरहाऊस से होती थी अमानक चावल की सप्लाई

रिपोर्टर – प्रवीण चन्द्रवंशी

जयस ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पराजगढ़ को सौपां था ज्ञापन अमानक चावल का मानक चावल के नाम किया जा रहा था सप्लाई।

राजेन्द्रग्राम के वेयर हाउस में भण्डारित चावल के अमानक होने की शिकायत जयस संगठन द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुविभाग पुष्पराजगढ से़ 23 फरवरी 2022 को की गई थी, जिसकी जांच 27 फरवरी रविवार को अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़ के निर्देशन में जिला आपूर्ति अधिकारी जिला अनूपपुर व तहसीलदार टी.आर.नाग आपूर्ति अधिकारी पुष्पराजगढ़ एवं गुणवत्ता निरीक्षक विजय सिंह द्वारा जयस संगठन के पदाधिकारी के समक्ष की गई। जांच के समय वेयर हाउस राजेन्द्रग्राम के नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारी अच्छेलाल रैदास एवं वेयर हाउस प्रभारी राजमणि कुशवाहा द्वारा बताया गया कि वेयर हाउस राजेन्द्रग्राम मे कक्ष क्रमांक 02 में दीपेन्द्र राईस मिल वेंकटनगर,महालक्ष्मी सेरेटेक्स कोतमा तथा वेयर हाउस कक्ष क्र. 01 में अमित राईस मिल अमलाई व केषरवानी राईस मिल फुनगा का कुल 1932 क्विंटल चावल भण्डारित है जिसमें दीपेन्द्र राईस मिल वेंकटनगर का 962.50 क्विंटल चावल, महालक्ष्मी सेरेटेक्स 290.00 क्विंटल, अमित राईस मिल अमलाई का 47800 क्विंटल तथा केशवानी राईस मिल फुनगा का 24000 क्विंटल चावल भण्डारित है। इन दोनों वेयर हाउस के कक्षों से गुणवत्ता निरीक्षक द्वारा अलग अलग राईस मिल का चावल जिक जैक पद्धति से सेम्पल ( प्रत्येक सेम्पल 1 किलो ) लेकर गुणवत्ता परीक्षण किया गया जिसमें अमित राईस मिल अमलाई, दीपेन्द्र राईस मिल वेंकटनगर एवं महालक्ष्मी सेरेटेक्स राइसमिल कोतमा का चावल मानक स्तर का पाया गया।

240 क्विंटल चावल जांच में मिला अमानक

वेयर हाउस राजेन्द्रग्राम में जिला एवं तहसील की जांच टीम द्वारा वेयर हाउस गोदाम में रखे हुये चावल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण जयस संगठन के समक्ष किया गया जिसमें केशरवानी राईस मिल फुनगा के चावल में ब्रोकेन की मात्रा मापदण्ड से अधिक पाई गई इस चावल को अमानक मानते हुये केन्द्र प्रभारी राजमणि कुशवाहा को सम्बन्धित राईस मिलर को वापिस करने के निर्देष दिये साथ ही जांच टीम ने अमानक चावल को अपग्रेड कराकर ही जांच उपरांत एनालायसिस पत्रक तैयार करने के बाद ही वेयर हाउस में भण्डारित कराये जाने की बात केन्द्र प्रभारी को कही है। जांच टीम के द्वारा केशरवानी राईसमिल फुनगा का कुल 480 बोरी चावल जिसका वजन 240 क्विंटल पाया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close