परिजनों द्वारा अज्ञात कारणों बेसहारा छोड़ी गयी 16 माह की बच्ची का सहारा बनी चैाकी बरमान पुलिस

लोकेशन – बरमान (मप्र)
संवाददाता – नितिन राय
संवाददाता- नितिन राय
नरसिंहपुर थाना के बरमान चौकी अंतगर्त मानवता को शर्मसार करने मामला सामने आया है । जहां मां नर्वदा के सतधारा तट पर कलयुगी मां बॉप 16 माह की बेटी को चिलचिलाती धूप में लावारिस हालत छोड़कर भाग गए ।
व्हियो – जानकारी के मुताबिक पुलिस की डायल 100 गाड़ी को सतधारा पुल के नीचे बच्ची के पड़े होने की सूचना मिलती है ।सूचना मिलते ही बरमान चौकी प्रभारी अनिल भगत अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुँचकर देखते है तो एक डेढ़ साल की बच्ची नर्मदा नदी के सतधारा पुल के नीचे पत्थर पर पड़ी है जिसकी तेज धूप,और भूक प्यास से हालात खराब थी,वह मासूम बोल भी नही सकती थी।पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बच्ची के परिजनों के बारे में पता लगाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नही लगी। जिसके बाद पुलिस मासूम को बरमान चौकी लेकर पहुँची जहाँ बच्ची को नहलाकर नए कपड़े पहनाए और खांना खिलाया गया । फिलहाल बच्ची स्वस्थ्य है और उसे स्टॉप सेंटर नरसिंहपुर के सुपुर्द कर दिया गया है ।
बरमान तेंदूखेड़ा से नितिन राय की रिपोर्ट दिवाकर न्यूज़।


