मध्यप्रदेश
जरूआखेडा। सेना के बम से धातु निकालते समय बम फटा युवक हुआ घायल

जरूआखेडा से मनोज राय की रिपोर्ट
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बमोरी बीका में रविवार सुबह सेना के बम से धातु निकालते समय वह फट गया जिससे एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह करीब 10:00 बजे बमोरी बीका निवासी नरेंद्र कोरी 50 वर्ष फायरिंग रेंज से बम के खोखे इकट्ठा कर उन्हें अपने साथ ले आया। फोरलेन के बगल में स्कूल के पास वह बमों को तोड़कर उनसे धातु निकाल रहा था तभी वह अचानक फट गया सेना का शक्तिशाली बम फटने के कारण नरेंद्र घायल हो गया ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां तुरंत पहुंचे उन्होंने तुरंत पुलिस और 108 को फोन लगाया जिसके बाद नरेंद्र कोरी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


