मध्यप्रदेश

भिण्ड कोरोना के समय भर्ती किये गए बीएएमएस डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना वारियर्स को पक्का करे सरकार – संतोष त्रिपाठी

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

साल भर पहले जब पूरे देश में एक महामारी के रूप में कोरोना फैल रहा था तब मध्यप्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में संविदा पर बीएएमएस डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भर्ती किया था जैसे ही कोरोना कम हुआ तो धीरे धीरे से स्टाफ को निकाल दिया गया जब दूसरी बार कोरोना तेजी बढ़ा तो फिर उन्ही लोगो को बुला कर कोरोना डयूटी में लगाया गया
नगर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने सरकार से मांग की है कोरोना का इलाज करने के लिए भर्ती किये गए समस्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी जानकी वाजी लगाकर मरीजो की सेवा की और अपनों को खोया भी है और देश की सेवा में लगे रहे ऐसे कोरोना वारियर्स को जल्द पक्का किया जावे प्रदेश सरकार द्वारा यही उनका सही सम्मान होगा जिसके वो हकदार है 1 साल से वो बिना डरे कोरोना मरीजो का जिले की सीमाओं पर ,फीवर क्लीनिक पर,घर घर जाकर ,लोगो का बड़ी हिम्मत के साथ परीक्षण कर रहे है इसलिए सरकार को उनका सम्मान करना चाहिए उनको जो जहाँ है वही पदस्थ कर देना चाहिए और जो लोग हटाये गए थे उनको भी वापस लेकर संविदा से परमानेंट कर देना चाहिए यही इन कोरोना वारियर्स का सच्चा संम्मान होगा इन कोरोना वारियर्स ने ही पिछले एक साल में देश से कोरोना को भगाया है आज भी यही कोरोना वारियर्स देश से कोरोना भगा रहे है

Related Articles

Back to top button
Close
Close