सोमवार शाम पैर फिसलने से नाले मे गिरी बच्ची की गुरुवार सुबह रिनिंया गांव मे मिली लाश
पुलिया पर खेलते समय पैर फिसलने से 8 साल की बच्ची नाले मे गिरी तीन दिन बाद दूसरे गांव में मिली लाश

By Rohit Kumar Ojha
पुलिया पर खेलते समय पैर फिसलने से 8 साल की बच्ची नाले मे गिरी तीन दिन बाद दूसरे गांव में मिली लाश
सोमवार शाम पैर फिसलने से नाले मे गिरी बच्ची की गुरुवार सुबह रिनिंया गांव मे मिली लाश
बामौरीशाला समिपस्त गांव करैयाहाठ मे सोमवार को खेलते समय आठ साल की सेजल पिता राकेश अहिरवार का गांव की ही पुलिया से पैर फिसलने से नाले मे जा गिरी परिजनो को जब बच्ची के गिरने की खबर लगी तो उन्होंने बच्ची को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन तीन दिन तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा परिजनों ने मंगलवार को दीपनाखेडा थाने मे बच्ची के नाले मे गिरने की सूचना दी थी गुरुवार सुबह रिनिंया गांव के सौत नाले के किनारे बच्ची की लाश मिली जिसकी सूचना परिजनों ने दीपनाखेडा थाने मे दी बच्ची के दादा परमानंद ने बताया की सोमवार शाम सेजल अकेली घर के पास बने नाले के पास खेल रही थी पैर फिसल जाने से बच्ची नाले मे जा गिरी जिसकी लाश रिनिंया गांव के सौत नाले पर गुरुवार को मिली है