पश्चिम मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक ने किया दौरा
आमजनता की मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन


प्रवीण नामदेव खुरई
खुरई रेल्वे स्टेशन पर पश्चिम मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक ने दौरा किया। उन्होने रियल टाईम वार्निंग मानीटरिंग सिस्टम,रेल्वे के ट्रेक मशीन कर्मचारियों के रेस्ट हाउस व बच्चों के एक पार्क का उद्धाटन किया। आमजनता की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
खुरई रेल्वे स्टेशन पर पश्चिम मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दौरा किया उसने साथ जबलपुर जोन के डीआरएम संजय कुमार विश्वा
स साथ में रहे। दौरा लगभग एक घंटे का रहा। महाप्रबंधक श्री सिंह ने रेल्वे प्लेटफार्म नंबर एक पर आधुनिक तकनीकि के ओएफसी हट में रियल टाईम वार्निंग मानिटरिंग सिस्टम व माडल दूर संचार कक्ष का उद्धाटन किया। इस सिस्टम से अब किसी भी सूचना को तुरंत अधिकारियों सहित कई संबंधित कर्मचारियों को सूचना दी जा सकती है। उन्होंने स्टेशन के बाहर बने ट्रेक मशीन कर्मचारियों के लिये रेस्ट हाउस व रेल्वे कर्मचारियों के बच्चों को एक सुंदर पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने इसके अलावा स्टेशन पर लगाये गये साईन बोर्ड व अन्य उपकरणों को जायजा लिया। जिसके लिये उन्होंने जानकारी देते हुये कहा की लोगों की मांग व खुरई स्टेषन पर आवाजाही के आंकड़ों को देखते हुये हर संभव प्रयास कर पूरा किया जायेगा। आम जन ने बताया कि उनके द्वारा खुरई में पहले से चली आ रही मांगों को लेकर दुबारा महाप्रबंधक को अवगत कराते हुये ज्ञापन सौंपा है।




