अपराधताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जावरा-मंदसौर हाईवे लूट को अंजाम देने वाले 6 लूटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े, आरोपियों ने चाकू की नोक पर की थी वारदातें|

 

नागेश्वर धाकड की रिपोर्ट

जावरा पुलिस ने राजमार्ग पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाली गिरोह का खुलासा किया है, मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। औद्योगिक क्षेत्र जावरा टीआई जनकसिंह रावत ने बताया 30 मार्च 2021 को अर्जुन पिता तुलसीराम ग्राम सरसौदा थाना रिंगनोद को मंदसौर हाईवे रोड पर 2 बाइक पर सवार 4 लोगों ने लूटा था, पाइप और चाकू से वार कर गंभीर घायल भी किया था। एफआईआर के बाद मामला जांच में था। मामले में संदेही दीपक कीर से पूछताछ की गई तो उसने घटनाक्रम कबूला और पुलिस आरोपियों तक पहुंची। मामले में कुल 6 आरोपी हैं जिनमें दीपक पिता मदनलाल कीर  निवासी धाधु हिंगोरिया, गोरधन पिता मोती कीर निवासी कल्याणपुरा जिला उज्जैन हालमुकाम धाधु हिंगोरिया के अलावा इसी गांव के शिवलाल पिता रामचंद्र कीर, दशरथ पिता तोलाराम कीर, जितेंद्र पिता रामचंद्र कीर, देवेंद्र पिता शंकरलाल कीर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से लूटपाट के अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close