जावरा में कोविड सेंटर पर होता है हर रोज प्रभू का स्मरण ,भक्ति में नाच-गाना कर स्वस्थ हो कर घर लोट रहे कोरोना मरीज*

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
रतलाम जिले के जावरा में कोविड सेंटर पर मरीज भगवान की भक्ती में डूबकर भगवान की भक्ति और दवाओं से कोरोना को हरा रहे है। मरीज भजनों के साथ नाचते गाते दिखाई दिए। इस दौरान मरीजों और वहां मौजूद कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए देखे गये।
यह है सेवा भारती जावरा द्वारा संचालित श्री माधवानंद कोविड केयर सेंटर जावरा मैं प्रतिदिन कोविड मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं, एक तरफ कोरोना से शादीयों से पर लगा प्रतिबंध से नाच गाना बन्द तो दूसरी तरफ ऐसा ही एक नजारा कोविड सेंटर पर नाचते गाते कोविड मरीज देखाई दे रहे है। जो पुरी तरह से भक्ति में डुबे है ।
यहां कोई भंजन सध्या या माता का जागरण नही हो रहा और ना ही शादी विवाह का नाच गाना नहीं चल रहा है यहां कोरोना मरीजो को दवाई के साथ- साथ गीत – संगीत भजन , नाच गाकर, ढोलक बजाकर , ताली बजाकर कोरोना जैसी घातक बीमारी से मानसिक तनाव से जूझते व्यक्ति को गीत संगीत से मानसिक आराम मिलता है।


