ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
जावरा (रतलाम) घर-घर पीले चावल देकर वैक्सीन लगाने का निमंत्रण देकर कर रहे जागरूक |

नागेश्वर धाकड की रिपोर्ट
भुतेडा गांव में कोरोना बीमारी की वैक्सीन लगवाने के लिए घर-घर पीला चावल का न्योता रख कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। क्योंकि सोमवार से ग्राम पंचायत भवन में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीका लगवाने का कार्य शुरू होगा गांव के लोगों के लिए कोरोना टीका वैक्सीन लगवाने के लिए गांव में केंद्र बनाया गया है, जिसको लेकर गांव के प्रधान पंचायत सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता ने जागरूकता अभियान चलाकर घर-घर जाकर पीले चावल के न्योते रखवाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


