मध्यप्रदेश

बुढ़ार(केसवाही)आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत, एक घायल

बुढ़ार(केसवाही) से संजीत सोनवानी की रिपोर्ट

शहडोल जिले थाना केशवाही अंतर्गत ग्राम ढोलकु में आकाशीय बिजली गिरने से खेत मे धान की रोपाई कर रहे एक किसान की मौत हो गई तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिले के केशवाही चौकी अंतर्गत ग्राम ढोलकु में आकाशीय बिजली गिरने से खेत मे धान की रोपाई कर रहे किसान अमृत लाल चौधरी उसकी चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई तो वही किसान लक्षमण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आपको बता दे कि मृतक अमृत लाल चौधरी व उसका साढू लक्ष्मण चौधरी अपने ससुराल ग्राम ढोलकु गए हुए थे, जहा वे दोनों खेत मे धान की रोपाई का काम कर रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से अमृत की मौत हो गई, तो वही लक्षमण झुलस कर घायल हो गया,जो अब जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close