मध्यप्रदेश

जिलाधिकारी पीलीभीत पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत किरीट सिंह राठौर ने शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया*

जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर द्वारा पीलीभीत शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया।

पीलीभीत से अखलेश शर्मा की रिपोर्ट

पीलीभीत:- जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर द्वारा पीलीभीत शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया गया। शहर के सुनगढ़ी चौराहा, गैस चौराहा, छिपियान चौराहा, ड्रमंड चौराहा, चूड़ी वाली गली, सर्राफा मार्केट वाली गली,रामस्वरूप पार्क वाली गली तथा मेन मार्केट रोड पर भ्रमण कर शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार अनावश्यक खुली दुकानों को बंद कराया गया और उनके चालान करवाये गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा भी लॉकडाउन में बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को चेक किया गया तथा आवश्यक कार्य हेतु बाहर निकले व्यक्तियों को पूछताछ उपरांत जाने दिया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस से भी लॉकडाउन में बाहर निकले व्यक्तियों की चेकिंग करवाई गई व अनियमितता पाए जाने पर चालान करवाया । क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी व कोतवाली को निर्देश दिये कि जरूरी कार्य से बाहर निकले वाहन/व्यक्तियों को पूंछतांछ कर जाने दिया जाये और शासन द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार अनावश्यक खुली दुकानों को बंद कराया जाये तथा लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जाये। इस दौरान एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी एवं कोतवाली तथा पुलिसकर्मी आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close