नगर पालिका की बड़ी लापरवाही आई सामने।सफाई कर्मचारियों को पिछले तीन से चार वर्षों से नही मिला ईपीएफ नंबर। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों से मांगा 24 घंटे के अंदर स्पष्टिकरण।

नेपानगर से राजेन्द्र मसाने की रिपोर्ट
ईपीएफ तो कटता है लेकिन अब तक नही दिया नम्बर नेपानगर नगर पालिका परिषद इन दिनों विवादों में फंसती नजर आ रही है यहा काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को ईपीएफ नंबर नही दिये जाने का मामला सामने आया है जिसको लेकर कर्मचारियों का घुस्सा अब फुट पड़ा है जानकारी के अनुसार नगर पालिका में काम कर रहे लगभग 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ तो कटता है लेकिन आज तक उन्हें ईपीएफ नम्बर नही बताया गया जबकि कर्मचारियों ने सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित विभाग को दे दिये है। पिछले तीन से चार वर्षो से कार्य कर रहे कर्मचारियों का तनख्वा मेसे 12 प्रतिशत ईपीएफ काटा जाता है लेकिन अब तक कर्मचारियों को ईपीएफ नम्बर नही दिया गया जो कही ना कही एक बड़े घोटाले की और इशारा कर रहा है वही मामले को गंभीरता से लेते हुये नगर पालिका सीएमओ राजेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण का नोटिस देकर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है देखना यह दिलचस्प होंगा की इस लापरवाही पर आगे क्या कार्यवाही की जाती है।


