मध्यप्रदेश
जिला अस्पताल के आसपास 500 मीटर एरिया सील बेरीकेट लगाकर रोके रास्ते, पुलिस बल तैनात इमरजेंसी वाहन और मरीज को जाने की अनुमति

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
मंगलवार को जिला अस्पताल के आसपास 500 मीटर का एरिया सील कर दिया गया। अस्पताल के आसपास की गलियों को बेरीकेट लगाकर बंद कर दिया है और केवल इमरजेंसी वाहन या मरीजों को ही अस्पताल में जाने दिया जा रहा है। अस्पताल की ओर जाने वाले पछाडख़ेड़ा रोड और महात्वा बाडे की ओर जाने वाले रास्ते पर 500 मीटर की दूरी पर पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस द्वारा बिना वजह अस्पताल की ओर जाने वाले लोगों को वापिस लौटाया जा रहा है और मरीज के साथ एक अटेंडर को छोडक़र अन्य किसी व्यक्ति को अस्पताल या उसके आसपास 500 मीटर के दायरे में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है ।


