जिले में 3 मई तक प्रभावी रहेगा जनता कर्फ्यू कर्फ्यू के दौरान बंद रखी जायेगी गल्ला मंडी अत्यावश्यक सेवाओं को रहेगी छूट रहेगी

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ती रफ्तार को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना कर्फ्यू अवधि बढाई जाकर 3 मई को प्रात: 6 बजे की गई है। यह निर्णय शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित जिला क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी की वर्चुअल बैठक में लिया गया है। बैठक में राज्यमंत्री तथा कोविड-19 प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि गूगल मीट के माध्यम जुडे सदस्यों के प्राप्त सुझावों के आधार पर निर्णय लिया गया है कि आगामी 03 मई तक कोरोना कर्फ्यू के दौरान गल्ला मंडी बंद रखी जायेगी। उन्होंने बताया कि अत्यावश्यक सेवाओं में कोरोना कर्फ्यू में छूट रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू की चैन तोडने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती का पालन कराये जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद डॉ. केपी यादव, अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर अभय वर्मा, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, अपर कलेक्टर डॉ. अनुज रोहतगी, सीएमएचओ डॉ. हिमांशु शर्मा सहित गूगल मीट के माध्यम जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यगणों ने भाग लिया।


