जुन्नारदेव। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
साधु संत और भगवा धारियों की फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला

रिपोर्टर- ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा
जुन्नारदेव। नगर में गुरुवार को धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा स्थानीय अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व जुन्नारदेव को ज्ञापन सौंपा उक्त आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है सौपे गए ज्ञापन में बताया गया कि नगर के एक मुस्लिम युवा द्वारा गौ माता पर अश्लील एवं अभद्र बातें लिखकर अपलोड की गई है जिसमें साधु संतों का भी अपमान किया गया है उक्त टिप्पणी से सनातनी धर्म की भावना आहत हुई है इसको लेकर आक्रोश का माहौल बना हुआ है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने उक्त टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग शासन प्रशासन से की है ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा एवं पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा को भी सौंपी गई है ज्ञापन सौंपने के दौरान बजरंग दल के जिला मंत्री लवकुश सिकंदरपुर प्रखंड अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव प्रखंड मंत्री बलराम यदुवंशी प्रखंड संयोजक गजानन यदुवंशी प्रखंड संयोजक चंद्रसेन नगर संयोजक चिराग बडोनिया उपस्थित थे।


