जुन्नारदेव(छिंदवाड़ा)-श्रीहनुमान जी की प्रतिमा टूटने पर हिन्दू जागरण मंच ने जताया रोष|

ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्टश्रीहनुमान जी की प्रतिमा टूटने पर हिन्दू जागरण मंच ने जताया रोष
हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेड अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर परासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत स्तिथ कोसमी जंगल गुलाइ में विदयमान श्री हनुमान प्रतिमा में की गई तोड़-फोड़ पर हिन्दू जागरण मंच ने रोष व्यक्त किया और जिला प्रशासन से अज्ञात असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर राष्ट्र सुरक्षा अधिनियम(रासुका)सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करने एवं उक्त स्थान पर जिला प्रशासन से पुनः नवीन हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा करवाये जाने की बात कही इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष चीकू पाल ने कहा छिंदवाड़ा की शांत फिजा में जहर घोलने वालों ने जिले का सौहार्द बिगड़ने का घिनोना कृत्य किया है अतः जिला प्रशासन शीघ्र उचित कार्यवाही करें अन्यथा उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा ज्ञापन सौंपते समय हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष चीकू पाल,योगेश कहार,युवावाहिनी जिलाप्रमुख ऋतिक दुबे,जिलामंत्री संदीप यादव,सतीश विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थिति रहे|


