टीकमगढ़ । गृहक्लेश ने ली आरक्षक की जान, फांसी पर झूल की आत्महत्या।

मनोज सिंह की रिपोर्ट
टीकमगढ़ – नगर के चकरा तिगैला स्थित स्वयं के निवास पर एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या की बजह गृहक्लेश को बताया जा रहा है। परिजनों ने जैसे ही आरक्षक को फांसी पर लटकते देखा तो तुरंत स्वयं फंदा निकालकर आरक्षक को टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने आरक्षक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस एबं पड़ोसियों के बताए अनुसार 45 वर्षीय आरक्षक ओमप्रकाश यादव निबाड़ी जिला कोतवाली में पदस्थ थे। जो 5 दिन का अवकाश लेकर टीकमगढ़ में चकरा तिगैला स्थित मकान में रह रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि आरक्षक ओमप्रकाश और इनकी पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। शायद इसी गृहक्लेश की बजह से आरक्षक ओमप्रकाश ने आज शाम लगभग 6 बजे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि परिजनों ने जैसे ही आरक्षक को फांसी पर झूलते देखा तो स्वयं फंदा निकालकर आरक्षक ओमप्रकाश को इनके परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने आरक्षक ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की एक टीम एफएसएल टीम के साथ मृतक ओमप्रकाश के घर भेजकर टीकमगढ़ कोतवाली टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार जिला अस्पताल पहुंचे और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। कोतवाली टीआई पवार ने बताया कि फिलहाल मौके से पुलिस को कोई सोसाईड नोट नही मिला। मोहल्ले वालों ने गृहक्लेश होने की बात बताई है। अभी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


