देवरी कला (सागर) । ग्रामीणों का आरोप 181 पर शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही।

कमलेश खरें की रिपोर्ट
सागर – जिला कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा 181 सेवा के निराकरण के लिए अधिकारियों को तमाम प्रकार के निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन 181 सेवा के निराकरण के लिए ग्राम पंचायत में कोई रुचि नहीं दिखा रही है। मामला देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रायखेड़ा का है। जिसमें ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है कि पंचायत में पानी की निकासी ना होने के कारण बहुत अधिक असुविधा हो रही है। आवागमन अवरुद्ध हो रहा है। जिसके कारण क्षेत्र में मच्छर एवं कई तरह की बीमारी एवं हानिकारक जीव जंतु उत्पन्न हो रहे हैं। यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी आती है तो सड़क पर पानी भरा होने के कारण आम व्यक्ति को निकलने में असुविधा हो रही है।
181 पर की ग्रामीणों ने शिकायत
शिकायतकर्ता प्रहलाद सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत क्रमांक 14 45 43 58 एवम अमित उपाध्याय द्वारा शिकायत नंबर 1446 3827 शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत राय खेड़ा में साफ-सफाई पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी फैल रही है। जिससे मच्छर मक्खी का प्रकोप बढ़ रहा है। गंदा पानी भरा रहने के कारण रहवासियों को आवागमन में समस्या आ रही है। ग्रामीणों ने पंचायत में भी संपर्क किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई ग्राम सभा में प्रस्ताव रखा गया कि आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।



