मध्यप्रदेश

शहर के तुलसी सरोवर तालाब पर चल रहे सौंदर्यीकरण एवं पछार पार्क निर्माण कार्य का विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने गुरुवार को निरीक्षण किया

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

अशोकनगर। निरक्षण के दौरान विधायक श्री जज्जी ने नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए रघुवंशी धर्मशाला के आसपास बनने जा रही चौपाटी की निर्धारित जगह का मौका मुआवना कर तीव्र गति से काम शुरू करने के लिए नगर पालिका इंजीनियर एवं ठेकेदार को निर्देशित किया। इसके साथ ही तालाब के चारों ओर बाउंड्री बनाए जाने का निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर भी निर्देशित किया। इसके साथ ही पछार पार्क पहुचकर चल रहे निर्माण कार्य को देखा एवं पछार पार्क में सेल्फी पॉइंट बानाए जाने की बात कही साथ ही बेहतर से बेहतर कार्य करने को कहा।
उन्होंने ठेकेदार द्वारा लेटलतीफी से काम करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही।

इस दौरान ठेकेदार संजीव भारील,आनंद रघुवंशी,अमित रघुवंशी,जितेंद्र रघुवंशी,नगरपालिका इंजीनियर श्री धाकड़ एवं पछार पार्क के सदस्य शरद गुप्ता,शिवाजी भोंसले,इस्माइल खान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close