मध्यप्रदेश

जतारा( टीकमगढ़) पीने के पानी को तरस रहे वार्ड नंबर दो कि रहवासी के लोग

जतारा से महेंद्र कुमार दुबे की रिपोर्ट

पीने के DCपानी को दलित वस्ती के लोग तरस रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है जिससे लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं हालत यह है कि सुबह से ही सड़क पर पीने के पानी को लेकर लंबी लाइन लग जाती है।
ऐसा ही नजारा नगर परिषद जतारा के वार्ड क्रमांक 2 में देखने को मिल रहा है लोगों का कहना है कि
जहां एक और मुख्यमंत्री नल जल योजना अंतर्गत गांव गांव पानी पहुंचाने की बात प्रशासन द्वारा कही जा रही है वही नगर परिषद जतारा वार्ड नंबर 2 में बंशकार समाज के लोगों को पीने के पानी के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तिवारी द्वारा इस समस्या के बारे में प्रशासन को कई बार अवगत भी कराया गया मगर प्रशासन द्वारा अभी तक वार्ड नंबर 2 में पीने के पानी की किसी भी प्रकार की कि कोई व्यवस्था नहीं की गई है साथ ही वार्ड के निवासी हरिशंकर वंशकार ने बताया कि विगत वर्ष पहले वार्ड में 15 एच पी की मोटर किसी कारण बस निकाल दिया गया था और वर्तमान में आज 5 एच पर की मोटर लगी है जिस वजह से लगातार पीने की पानी की समस्या वार्ड में हो रही है वहीं वार्ड वासियों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान करने के लिए कई बार चर्चा भी की है मगर अभी तक वार्ड वासियों को पानी की व्यaवस्था नहीं की गई जिसके चलते वार्ड वासी दिन प्रतिदिन लगातार परेशान होते दिखाई दे रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close