ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

झाबुआ। कालबेलिया समाज, बंजारा समाज एवं धम कुटिया समाज-निःशुल्क राशन प्राप्त कर खुशी की लहर।

विजय शर्मा की रिपोर्ट

कोरोना वायरस के संक्रमण काल में जहां कठोर मेहनत के उपरांत भी अपनी सामग्री का विक्रय नहीं कर पा रहे एवं रोजगार के कोई अन्य साधन नहीं होने के कारण उन्हें भोजन की समस्या से सामना करना करना पड़ रहा है, जिला प्रशासन द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से भी इस संक्रमण काल में अपना सहयोग अपना कर्तव्य समझकर कार्य कर रहा है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा और डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना द्वारा इस खाद्यान्न ( सूखा राशन ) से भरी वाहन को हरी झंडी देकर दिनांक 12 जून 2021 को रवाना किया था। जो पीड़ित मानव सेवा के लिए अपना कार्य करेगी, झाबुआ जिले में सारा सेवा संस्थान के माध्यम से एक्शन ऐड भोपाल द्वारा 300 परिवारों के 1 माह का ( सूखा ) राशन प्रदान किया जा रहा है, यह राशन जिले के कालबेलिया समाज, बंजारा समाज, धम कुटिया समाज के लिए दिया जा रहा है। प्रति परिवार 23 किलो राशन दिया जा रहा है। सारा संस्था के निर्देशक जिमी निर्मल द्वारा बताया की आज जिले के लगभग सभी कालबेलिया समाज, बंजारा समाज एवं धम कुटिया समाज को निःशुल्क राशन प्रदान कर दिया गया है। इससे इन समाज में निःशुल्क अनाज प्राप्त कर खुशी की लहर फैल गई। इनके चेहरो पर संतुष्टि का भाव दिख रहा था। उन्होने कहा किसी ने तो हमारी सुध ली और प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close