झाबुआ। गुण नियंत्रण दल का भ्रमण।

विजय शर्मा की रिपोर्ट
गुण नियंत्रण दल बीज विक्रेताओं व फर्म का जिले में भ्रमण कर रहा है। जिले में खरीफ मौसम फसलों का रकबा 181980 हेक्टेयर में प्रस्तावित है, जिसमें से मुख्य फसल मक्का का 51360 हेक्टर, सोयाबीन का 75630 एक्टर का, तथा कपास का 30550 हेक्टेयर निर्धारित है। जिले के किसानों को गुणवत्ता युक्त, उचित मूल्य का मानक स्तर का बीज सुगमता से उपलब्ध करवाने की दृष्टि से कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश जिम्मेदार विभाग को निर्देश जारी किए हैं।
दुकानों पर जाकर मानक स्तर का बीज की जांच की जा रही
उसके बाद गुण नियंत्रण दल का भ्रमण दुकानों पर जाकर मानक स्तर का बीज की जांच की जा रही है। जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल जिसमें नगीन रावत उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला विभाग के अधिकारी एसएस रावत, सहायक संचालक कृषि पीके गोयल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं क्षेत्र के कृषि अधिकारी सम्मिलित थे। गुण नियंत्रण टीम ने जिले के विभिन्न बीज विक्रेताओं तथा नीमच से चामुंडा कृषि फार्म कल्याणपुरा, मणिभद्र एग्रोटेक पेटलावद, रखबचंद्र पृथ्वीराज भंडारी पेटलावद, श्री ट्रेडर्स बामनिया,मां त्रिपुरा एग्रो एजेंसी बामनिया तथा विकास एजेंसी रायपुरिया का भ्रमण कर फर्म एवं गोदामों के भंडारित फसल बीजों का निरीक्षण किया गया, साथ ही बामनिया में भी दिवाकर कृषि सेवा केंद्र के गोडाउन में भंडारित कृषि बीजों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कहीं कहीं पर फर्म के आवश्यक दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने पर पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए, तथा उन विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किए गए, अधिकारियों की टीम ने विक्रेताओं को शासन द्वारा अनुमोदित अधिकृत बीजों का ही क्रय, विक्रय एवं भंडारण की हिदायत दी गई। यदि बिज विक्रेताओं के द्वारा अधिकृत बीजों को अतिरिक्त अन्य बीज भंडारीत, विक्रय किया जाता है जिसकी गुणवत्ता संदेहास्पद हो तो बीज गुण नियंत्रण आदेश 1983 के प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी,जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।
विक्रेताओं के बीज नमूना परीक्षण हेतु प्रयोगशाला को भिजवाया जाए
बीज निरीक्षकों को भी समक्ष में निर्देश दिए गए कि विकासखंडवार आवंटित लक्ष्यअनुसार बीज विक्रेताओं के यहां से बीज नमूना लिया जाकर तत्काल परीक्षण हेतु प्रयोगशाला को भिजवाया जाए ताकि परिणाम अनुसार संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सकेगी।
विभाग द्वारा किसान बंधुओं से अपील,,,,
विभाग द्वारा किसान बंधुओं से अपील की जाती है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से गुणवत्तापूर्ण बीज उचित मूल्य पर खरीदे तथा पक्का भी अवश्य लेवे।और अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र अथवा नजदीकी कृषि कार्यालय अथवा मैदानी अमले से संपर्क कर सकते हैं।


