ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

झाबुआ। जिला टेन्ट-लाइट एसोसिएशन ने मास्क एवं कोरोना रक्षा पोटली का किया वितरण ,अन्य कई संगठन भी आगे आए।

विजय शर्मा की रिपोर्ट 

 

जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा विभिन्न व्यापारी संगठनों से शहर में आने वाले लोगों को मास्क वितरण करने का सुझाव रखा था।इस पर अमल करते हुए सकल व्यापारी संघ झाबुआ ने अपने से जुड़े सभी व्यापारी ग्रुपो से निवेदन किया था कि अपने अपने स्तर पर मास्क वितरण कार्यक्रम चलायें। इस पर विशेष रूचि लेते हुए आज 11 जून को जिला टेन्ट-लाइट एसोसिएशन के सदस्यों ने झाबुआ के कालका माता मंदिर रोड पर लगने वाली सब्जी ,फल व छोटी दुकानों पर बिना मास्क लगाए व्यवसाय कर रहे फुटकर व्यापारियों एवं ग्रामीण जनों को मास्क वितरित किए। साथ ही राजगढ़ नाका एवं उसके आसपास लगने वाली दुकानों एवं वहां से बिना मास्क लगाए निकल रहे वाहन मालिकों एवं आम जनों को रोक-रोक कर मास्क लगाने की गुजारिश करते हुए 650 मास्क एवं 1000 कोरोना रक्षा पोटली वितरित की गई।
इस दौरान जिला टेंट- लाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह पवार ,महामंत्री जमता बिलवाल ,राजू सिकरवार ,सरफराज सैयद ,गोपाल सिंह राठौर ,चेतन व्यास, अब्दुल रहीम अब्बु दादा उपस्थित थे 12 जून को फुटकर व्यापारियों की ओर से राजा ठाकुर के निर्देशन में बस स्टैंड से चकरी चौराहा के आसपास मास्क वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरज सिंह राठौर व सचिव पंकज जैन मोगरा ने बताया कि झाबुआ शहर में सकल व्यापारी संघ से जुड़े समस्त संगठन जिनमें होटल व्यापारी अशोक सकलेचा, कपड़ा व्यापारी रितेश कोठारी,मेडीकल एसोसिएशन मनोज बाबेल, किराना व्यापारी शिरिष शाह, सराफा व्यापारी निखिल भंडारी ,फोटोग्राफर संघ दीपक नीमा,अनाज व्यापारी मनोज संघवी के निर्देशन में मास्क वितरण कार्यक्रम अपने अपने स्तर पर चलाएंगे।
इस तरह के अभियान चलाने का उद्देश्य यह है कि अभी कोरोना पूरी तरीके से गया नहीं है। विशेषज्ञ तीसरी लहर आने का अंदेशा बता रहे हैं, ऐसे में जन-जन इसके प्रति जागरूक रहें, सुरक्षित रहे एवं मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले इसलिये इस तरह के अभियान की अभी भी आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close