मध्यप्रदेश

झाबुआ, -अच्छी सोच के साथ जिला प्रशासन,जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर प्रदेश में झाबुआ जिले को टाॅप 5 में स्थान दिलवाया -प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट

झाबुआ, – जिला आपदा एवं प्रबंधन समिति की अध्यक्षता हरदीप सिंह डंग, मंत्री, नवीन एवं नवकरणीय, ऊर्जा, पर्यावरण मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला झाबुआ द्वारा की गयी। कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहां कि अच्छी सोच के साथ जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर प्रदेश में कोविड-19 की जंग जीतने में झाबुआ जिले को टाॅप 5 में स्थान दिलवाया है। यह जिले के लिये गौरव का विषय है। इसके लिये मैं सभी को धन्यवाद एवं बधाई देता हूॅ । यहां के दानदाओं को सहयोग जिस कारण जिले को 6 एम्बुलेंस प्राप्त हुई है धन्यवाद देता हूॅ। मुख्यमंत्री द्वारा रात-दिन कार्य कर कोरोना से जंग जीतने के लिये पल-पल में झाबुआ जिले की जानकारी प्राप्त की अब हमें इस समय कोरेाना का संक्रमण 8 से 6 एवं 6 से 4 एवं 4 से शुन्य पर लाना है। अनावश्यक रूप से मोटर साईकल पर 3-4 बैठकर नहीं निकले अनावश्यक भीड नही करें। छोटे-छोटे प्रयास हमें कोरोना की जंग जीतने में सहायक होंगे। सांसद महोदय को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने लगातार सक्रिय रहकर कार्य किया है। हम उनका सम्मान करते हैं। झाबुआ जिले का नाम कोरोना की जंग जीतने में प्रथम स्थान पर आए। इसके लिये में आप को अग्रीम बधाई देता हूॅ। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि ने मिलकर कोरोना की जंग जीतने मंे जो प्रयास किया है उसके लिये मैं धन्यवाद देता हॅू। राशन की पर्ची जिसे नहीं मिली है। उसे केवल एक घोषणा पत्र देना होगा उसकी जांच कर तत्काल खाद्यान्न प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जिस परिवार में एक आयुष्मान कार्ड है। उस परिवार के सभी सदस्यों को कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा।
सांसद गुमान ंिसह द्वारा मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी संघ, मेडिकल एसोसिएशन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन को बधाई दी है। जिसके कारण कोरोना की जंग जीतने में हम लगभग सफल हुए है।
संदेश- दो गज की दूरी माॅस्क है जरूरी। जीतेगा झाबुआ हारेगा कोरोना।

Related Articles

Back to top button
Close
Close