मध्यप्रदेश

झाबुआ कोरोना वैक्सीन महा अभियान के शुभारम्भ हेतु रैली…

रैली में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं जिला प्रशासन सम्मिलित हुए...

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट

झाबुआ – मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के आव्हान पर आज दिलीप क्लब प्रागंण से कोरोना वैक्सीन के महा अभियान हेतु रैली निकाली गई। जिसमें कोरोना वैक्सीन को लगाने के लिये जनजागृति अभियान का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा वाहन को हरी झंडी देकर किया गया। जिसमें विधायक झाबुआ कांतिलाल भूरिया, नगरपालिका अध्यक्ष मन्नू बेन डोडियार, नगरपालिका उपाध्यक्ष रोशनी डोडियार, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर जे.एस.बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहन कनाश, डिप्टी कलेक्टर अनिल भाना, डिप्टी कलेक्टर अंकिता प्रजापति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आंनदसिंह वास्कले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.एस.ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. बी.एस.बघेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राहुल गणावा, कोमल राठौर, यूनिसेफ से राजारामा खन्ना, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एल.एस.डोडिया, तहसीलदार प्रवीण अहोरिया, जिला समन्वयक जनअभियान परिषद अमित शाह, सदस्य बाल कल्याण समिति यशंवत भण्डारी, पेंशन एसोशिएसन के अध्यक्ष रतनसिंह राठौर, पदाधिकारी भेरूसिंह जी सोलंकी, सामाजिक कार्यकर्ता अजय रामावत, कांग्रेस पदाधिकारी गोपाल शर्मा एवं जितेन्द्र शाह, गोरव सक्सेना, आशिष भूरिया एवं बडी संख्या में गणमान्य नागरिक स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित थे।
रैली दिलीप क्लब से प्रारम्भ होकर आजाद चौक एवं समापन रातीतलाई स्कुल में किया गया। रास्ते में विधायक भूरिया कलेक्टर मिश्रा एवं नगरपालिका अध्यक्षर डोडियार द्वारा रास्ते में बगेर मास्क के जा रहे लोगों को मास्क लगाया एवं उन्हें मास्क लगाने एवं टीकाकरण के लिये प्रेरित भी किया। रातीतलाई स्कुल में टीकाकरण के लिये भव्यरूप से वैक्सीनेशन सेंटर को सजाया गया था। जहां पर टीकाकरण के शुभारंभ माननीय विधायक कांतिलाल भूरिया, नगरपालिका अध्यक्ष मन्नु बैन डोडियार, उपाध्यक्षर रोशनी डोडियार, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। इस अवसर पर रातीतलाई स्कूल के प्राचार्य रविन्द्र सिंह सिसोदिया एवं किर्ती देवल एवं स्टाफ द्वारा टीकारण के लिये अपनी सहभागिता की ।
इस अवसर पर रातीतलाई स्कुल प्रागंण में माननीय विधायक झाबुआ कांतिलाल भूरिया, नगरपालिका अध्यक्ष मन्नू बेन डोडियार, नगरपालिका उपाध्यक्ष रोशनी डोडियार, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं सेल्फी पाइंट पर सेल्फी ली गई एवं जिनके द्वारा टीकाकरण करवाया गया है। उन्हें पुष्पमाला से सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close