ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
झाबुआ- परिवहन विभाग द्धारा चेकंपोस्ट पिटोल पर ओवरलोड बसों की सघन चैकिंग

विजय शर्मा की रिपोर्ट
परिवहन विभाग द्धारा चेकंपोस्ट पिटोल पर ओवरलोड बसों की सघन चैकिंग
झाबुआ -कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्धारा चेकंपोस्ट पिटोल पर ओवरलोड बसों की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान रात्रि 10 बजे सूरत से कानपुर जा रही तीन बसे कमल बस , वैष्णों बस , शताब्दी बस पर चैकिंग के दौरान बस के ऊपर क्षमता से अधिक माल लादने पर सामान जप्त कर चलानी कार्यवाही की गई। त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों को बस द्धारा सकुशल उनके गंतव्य तक पहुचाया गया। इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर 53000 जुर्माना वसूला गया। चैकिंग के दौरान परिवहन उप निरीक्षक चेतन शिंदे एवं आरक्षक कौशल द्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही l


