मध्यप्रदेश

जुन्नारदेव।पूर्व सीएम पर एफआईआर की मांग को लेकर भाजपा नगर मंडल ने सौंपा ज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री पर पहले ही दर्ज हो चुका प्रकरण

जुन्नारदेव से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट

जुन्नारदेव :- भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की है , भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना जुन्नारदेव पहुंचकर थाना प्रभारी व एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने भारत को कोरोना महामारी के विषय मे एवं किसानों को भ्रमित कर देश की शांति भंग करने का प्रयास किया है , इसी को लेकर भाजपा संगठन ने प्रदेश स्तर पर पूर्व सीएम के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है , नवजीत जैन ने बताया कि देश में कोरोना वायरस की महामारी से पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है , ऐसे में पूर्व सीएम कमलनाथ देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं , जिससे पूरा देश आक्रोशित है ऐसे नेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज होना चाहिए।।*
आगे उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के हर जिले में धारा 144 लागू होने के बावजूद भी सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर पूर्व सीएम अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए है एवं कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किया पूर्व सीएम कमलनाथ व कोंग्रेस के नेता देश की जनता को लगातार भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है , इतना ही नही चायनीज करोना को इंडियन करोना एवं मौत के झूठे आंकड़े बताकर एक बड़ी साजिश कर रहे है।।
ज्ञापन देते समय मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन , पूर्व मंड़ल अध्यक्ष विष्णु शर्मा , पार्षद शरद कुरोलिया , रूपेश विश्वकर्मा , दीपेश चौरसिया , विशेष चौरसिया , राहुल अमूले , सन्नी गोदवानी उपस्थित थे।।

Related Articles

Back to top button
Close
Close