झाबुआ -राम मंदिर राजवाड़ा चौक झाबुआ पर स्थित सकल व्यापारी साख संस्था के परिसर में
दिनांक 7 सितंबर 2021 को सकल व्यापारी संघ झाबुआ की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई

विजय शर्मा की रिपोर्ट
राम मंदिर राजवाड़ा चौक झाबुआ पर स्थित सकल व्यापारी साख संस्था के परिसर में
दिनांक 7 सितंबर 2021 को सकल व्यापारी संघ झाबुआ की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई पूर्व निर्धारित 25 सितंबर 2021 को होने वाले सकल व्यापारी संघ झाबुआ के चुनाव में अध्यक्ष- सचिव समेत सभी पदों हेतु दिनांक 1 सितंबर 2021 से 5 सितंबर तक फॉर्म लिए जाने एवं 7 सितंबर 2021 को फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि निर्धारित की गई थी।
निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र यादव को विभिन्न पदों हेतु प्राप्त आवेदनों के अनुसार दिनांक 7 सितंबर 2021 को सकल व्यापारी संघ के समस्त व्यापारियों द्धारा निर्विरोध रूप से अध्यक्ष,सचिव ,उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के पदों पर अन्य किसी आवेदक द्धारा आवेदन न भरे जाने के चलते नवीन पदों की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र यादव द्धारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से संजय कुमार काठी एवं हिमांशु त्रिवेदी को सचिव पद हेतु मनोनीत किया गया।उपाध्यक्ष पद पर पंकज जैन मोगरा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित जैन निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय काठी एवं कार्यकारिणी द्धारा विजय परिहार एवं दीपक माहेश्वरी को उपाध्यक्ष पदों पर एवं अब्बासी बोहरा को सह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। नवीन अध्यक्ष संजय काठी एवं सचिव हिमांशु त्रिवेदी द्धारा जिला प्रशासन की मदद से प्राथमिकता पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की ओर प्रयास किए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नीरज राठौर कमलेश पटेल हरीश शाह प्रवीण रूनवाल देवेंद्र पटेल भरत बाबेल अशोक शर्मा आदि व्यापारियों द्धारा नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।


