ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

आष्टा (सीहोर)। इंडियाज टेलेण्ड फाईट शो में जलवा बिखेरेंगे नेवल सेम्युअल।नगर के होनहार छात्र को पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने सम्मानित कर दी अपनी शुभकामनाए।

धर्मेन्द्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट

 

प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती, कड़ी मेहनत, लगन से अगर कोई काम किया जाए तो फिर सफलता मिलना निश्चित होता है। खेलो से लेकर गायकी के क्षेत्रो में पहले बड़े शहरो से ही नाम निकल कर आते थे लेकिन अब देश के छोटे-छोटे गांव कस्बो से भी प्रतिभाए सामने आने लगी है। वर्तमान में युवा पीढी रूटीन के विषयो से अलग हट कर नये नये क्षेत्रो में न केवल अपने परिवार का बल्की अपने नगर का भी नाम रोशन कर रहे है। ऐसे ही प्रतिभावान पुष्प विद्यालय के छात्र नेवल सेम्युअल ने भी अपने नगर का नाम रोशन किया है। देश दुनिया में प्रसिद्ध इंडियाज टेलेण्ट फाईट रियलिटी शो में नेवल सेम्युअल का चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश से 100 लोगो का विभिन्न क्षेत्रो मे चयन हुआ है जिसमें से गायकी के क्षेत्र में आष्टा नगर के छात्र नेवल सेम्युअल का चयन हुआ है वह अब अपना जलवा एण्डटीवी एचडी के इस प्रसिद्ध प्रोग्राम में बिखेरेंगे। मार्गेट मेरी कृपाल सेम्युअल के इस होनहार पुत्र को निखारने मे उनकी बड़ी माॅ नोहिला मेरी की भी साधना है। नगर के प्रख्यात भजन गायक श्रीराम श्रीवादी ने नेवल सेम्युअल की संगीत के प्रति जिज्ञासा को देखते हुए उसे तराशने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। आष्टा नगर का नाम देश ओर दुनिया में करने पर पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने नेवल सेम्युअल को सम्मानित किया इस अवसर पर नोहिला मेरी, मार्गेट मेरी, कृपाल सेम्युअल, वीरेन्द्र परमार एडवोकेट आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close