ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
झाबुआ । खाद्य एवं औषधि प्रशासन की राणापुर में कार्यवाही ।
विजय शर्मा की रिपोर्ट

झाबुआ | कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी आज कार्यवाही के लिये राणापुर में उपस्थित रहे। कार्यवाही में दुकानदारों से दुकान में बने खाद्य पदार्थ जांच के लिये नमूने लेकर भोपाल खाद्य परिक्षण कार्यशाला में भेजे गये।
जिसमें गौरव पिता स्व. पुरूषोत्तम गर्ग, अग्रसेन भवन पुराना बस स्टेशन राणापुर यहां से बर्फी व केसर बर्फी का नमूना लिया गया। इसके पश्चात शिव अरोडा रेस्टोरेंट एमजीरोड राणापुर से केसर पेडा का नमूना लिया गया। भोपाल से रिपोर्ट प्राप्त आगामी कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही राहुल सिंह अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी झाबुआ द्वारा की गई।


