श्रमजीवी पत्रकार परिषद संघ की तहसील कार्यकारिणी घोषित

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय परमानन्द तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनीकांत बाचपेई,प्रदेश महासचिव किशोर राय के निर्देशन में संभागीय पदाधिकारी बी डी सोनी एवं नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष पं0मदन तिवारी की मौजूदगी में गोटेगांव रेस्ट हाउस में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई तहसील गोटेगांव की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश संयोजक नलिनीकांत बाजपेई प्रदेश अध्यक्ष परमानंद तिवारी प्रदेश महासचिव किशोर राय के निर्देश पर जिला अध्यक्ष मदन तिवारी द्वारा जिले के विभिन्न तहसील से जिला कार्यकारिणी में वर्किंग पत्रकारों को पदाधिकारी बनाया है, जिसके साथ ही मंगलवार को गोटेगांव में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन कर श्रमजीवी पत्रकार परिषद की कार्यकारिणी में पत्रकारों को संगठन के पदों से नवाजा गया तिलक माला पहनाकर पदाधिकारियों को दायित्वों का प्रभार सौंपा गया एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हित एवं अपने सामाजिक दायित्वों का संकल्प लिया वरिष्ठ पत्रकार गोविंद प्रताप केटले ,प्रदीप सिंघवीं, अनिल जैन ,नीरज सराफ ,बी डी सोनी, को संगठन का संरक्षक नियुक्त करते हुए
तहसील अध्यक्ष राहुल खमरिया, महासचिव सीताराम रजक, उपाध्यक्ष आशीष साहू, सचिव पीडी साहू, कोषाध्यक्ष राहुल पाटकर, सह सचिव जगदीश तिवारी, प्रचार मंत्री गोविंद यादव, एवं कार्यकारिणी सदस्य मनीष मिश्रा ,रघुनाथ राय, मोहन राजपूत, पवन मिश्रा, शरद नेमा, आशीष अग्रवाल, श्रीकांत दुबे, निमेष जैन को नियुक्त किया गया नियुक्ति पर शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की।
गोटेगांव से सीताराम रजक की रिपोर्ट


