ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान
संक्रमण पर हुआ नियंत्रण, स्थिति और बेहतर बनाने में सहयोग की अपील राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव
By Rohit Kumar ojha
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान
संक्रमण पर हुआ नियंत्रण, स्थिति और बेहतर बनाने में सहयोग की अपील राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव
अशोकनगर-राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता के उद्देश्य से किए जा रहे सम्पर्क के दौरान कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर स्तर पर समुचित प्रयास किए गये हैं और यह सिलसिला निरंतर जारी है। जिला अस्पताल सहित अन्य सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को चिकित्सा संसाधनों से परिपूर्ण बनाया है ताकि आम नागरिक को कठिनाई न हो और उनकी जरूरत के अनुसार उपचार की सुविधा मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को कोविड के संक्रमण से बचाव के लिए मंत्रीगणों, कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, विधायक जजपाल सिंह जज्जी,जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा स्वयंसेवी संगठनों से मुख्यमंत्री जी निरन्तर सीधा संवाद कर रहे हैं और आवश्यकता के अनुरूप सुविधायें एवं मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। राज्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि जिले में विगत एक माह में चिकित्सा के क्षेत्र में किए गये प्रयासों का आंकलन करने से स्पष्ट होता है कि कोरोना संक्रमण निंयत्रित हुआ है। हम सभी को संयम बरतने की जरूरत है। पर्याप्त दूरी, मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग, अनावश्यक घर से नही निकलना, भीड़ एकत्रित नहीं होने देना हमारे संयम की पहचान हैं जो इस महामारी से बचाव में बड़ा संबल साबित होगी।




