टीकमगढ़। युवक कांग्रेस ने लॉकडाउन का उलंघन करने वालो कर एफआईआर के लिये दिया कोतवाली पुलिस को ज्ञापन

टीकमगढ़ से मनोज सिंह की रिपोर्ट
टीकमगढ़। मंगलवार को युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर ने कोतवाली पहुच एक आवेदन दिया। जिसमे युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर ने बताया कि वीते रोज सोनवार को जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा सम्पूर्ण टीकमगढ़ जिले में दिनांक 1 जून तक धारा 144 एवं जनता कपडूं लगाया गया है । जिसका उल्लंघन करने वालों पर धारा 188 के तहत कार्यवाही की जायेगी । लेकिन भाजपा एवं युवा मोर्चा भाजपा नेताओं के द्वारा कल गांधी चौराहा एवं अस्पताल चौराहा पर एकत्रित होकर कमलनाथ पूर्व मख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी का पुतला दहन किया गया है। जबकि धारा 144 के चलते इस प्रकार का कोई भी कृत्य नहीं किया जा सकता है। धारा 144 एवं जिला मजिस्ट्रेट के लॉकडाऊन आदेश का उल्लंघन करने वाले उक्त भाजपा नेताओं पर धारा 188 तहत मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की। वही आरोपियों पर 3 दिवस के अंदर कार्यवाही कर कर ग्रिफ्तारी नही हुई तो युवक कांग्रेस गाँधी चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया जाएगा एवं उग्र आंदोलन किया जायेगा। जिसकी जवाव देही पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव शर्मा, रिंकू भदौरा, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।


