ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

पुलिस की कार्यवाही:रतलाम में कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर पुलिस हुई सख्त,100 से अधिक लोगों को भेजा ओपन जेल

जिला रतलाम
रिपोर्टर पवन सोलंकी

पुलिस की सड़को पर सख्ती
क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद एसपी और कलेक्टर ने दिए थे कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश

रतलाम शहर में लगातार 20 दिनों से कोरोना कर्फ्यू जारी है । जहां बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर एक बार फिर पुलिस और प्रशासन की सख्ती देखने को मिली है। कलेक्टर और एसपी ने कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए थे । स्टेशनरोडथाना ,माणकचौक थाना औद्योगिक थाना क्षेत्रो में सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों पर ओपन जेल भेजने और धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है

गौरतलब है कि रतलाम जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिसकी वजह से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं भी गड़बङाने लगी है। मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए जाने के बाद रतलाम की सड़को पर आज एक बार फिर सख्ती देखने को मिली

Related Articles

Back to top button
Close
Close