टीकमगढ़-बिजली विभाग की गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 5 को
By Rohit Kumar ojha
मनोज सिंह की रिपोर्ट
बिजली विभाग की गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 5 को
टीकमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार बिजली विभाग में गड़बड़ी व उपभोक्ता बिलो में वृद्धि के विरुद्ध सम्पूर्ण जिले में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बिजली लूट का एक साधन बन गई है। जिससे उपभोक्ता परेशान है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार 5 अगस्त को समूचे टीकमगढ़ में बिजली की लूट एवं बिजली विभाग की गड़बड़ियों को लेकर संपूर्ण जिले में जिला व ब्लॉक स्तर पर दोपहर 12 बजे बिजली विभाग के कार्यालयों पर धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश यादव ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसी जन एवं ब्लॉक अध्यक्षों सहित जिले व ब्लॉकों के समस्त पदाधिकारियों को धरना प्रदर्शन में ब्लॉक व जिला स्तर पर सम्मिलित होने के लिए आह्वान किया है।



