ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

 टीकमगढ़| महामना एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी की सेवा बहाल, कल से पटरी पर दौड़ेगी महामना एक्सप्रेस ।

मनोज सिंह की रिपोर्ट| 

टीकमगढ़। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ी संख्या 01163/01164 भोपाल-खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सेवा शुक्रवार 2 जुलाई से आगामी सूचना तक के लिये बहाल कर दी गई है। शुक्रवार 2 जुलाई से गाड़ी संख्या 01163 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस स्पेशल भोपाल स्टेशन से 06.30 बजे प्रस्थान कर विदिशा, गंजबासौदा, मंडीबामोरा, बीना, ललितपुर से होते हुये टीकमगढ़ 10.13 पहुचेगी 2 मिंट का स्टोप देते हुये छतरपुर, 12.55 बजे खजुराहो स्टेशन पहुँचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01164 खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस स्पेशल खजुराहो स्टेशन से 16.30 बजे प्रस्थान कर 23.00 बजे भोपाल स्टेशन पहुँचेगी। यह गाड़ी पूर्णतः आरक्षित है, अतः इनमें कन्फर्म टिकटधारी यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति है। वही यात्रीगणो को यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। मास्क का सदैव उपयोग अवश्य करना होगा तथा स्टेशन एवं ट्रेन में आपस में उचित दूरी बनानी होगी। किसी भी वजह से भीड़ भाड़ ना करें, ताकि वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button
Close
Close