मध्यप्रदेश

टोकन, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बीनागंज में हुआ वैक्सीनेशन

चाचौड़ा से रिंकू विश्वकर्मा की रिपोर्ट

बीनागंज में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह देखा गया सुबह से ही राजस्व, स्वास्थ्य एवं नगर परिषद की टीम द्वारा एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में तहसीलदार विजयपाल चौहान नायब तहसीलदार डॉ. उदय सिंह बीएमओ टिंकू वर्मा की मौजूदगी एवं नगर परिषद के मोहन मीणा की टीम द्वारा 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए स्थापित वैक्सीनेशन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बीनागंज में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए 200 टोकन प्रदाय किए गए जिसमें अंकित कोरोना को हराना है वैक्सीनेशन करवाना है घर पर रहें स्वस्थ रहें दो गज दूरी मास्क जरूरी इत्यादि नारों का लोगों पर अच्छा प्रभाव देखा जा रहा है टोकन के पश्चात लोगों को विद्यालय प्रांगण में स्थित छाया में रखी कुर्सियों पर बिठाया जा रहा है एवं अंदर स्वच्छ पानी सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई है पांच पांच लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को वैक्सीनेशन केंद्र पर भेजा जा रहा है जहां से रजिस्ट्रेशन होते हुए शांतिपूर्वक वैक्सीन के टीके लगवाए जा रहे हैं लोगों ने व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया गया है इसके साथ ही 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्र बीनागंज में किया जा रहा है जिसमें सभी लोग कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए टीकाकरण कराएं एवं लोगों को सूचित किया जाता है कि कल रविवार को भी 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बीनागंज में टीका करण किया जाएगा

Related Articles

Back to top button
Close
Close