मध्यप्रदेश

इंदौर वासियों को यातायात के प्राथमिक नियम ही नहीं पता

सिका काॅलेज में हुए कार्यक्रम में यातायात ACP मनोज खत्री ने कहा

    ट्रैफिक मित्रयातायात आयोजन
Sica colage में यातायात आयोजन
इंदौर
Sica में अतिथियों को मोमेंटम देते हुए कॉलेज प्राचार्य
यातायात मित्र

सिका काॅलेज के विद्यार्थी बनेंगे ट्रैफिक मित्र

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

सिका काॅलेज में यातायात के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रैफिक मित्र महाअभियान आयोजित किया गया। इसमें एसीपी, जोन-2 मनोज खत्री ने विद्यार्थियों को रोचक अंदाज में यातायात के नियम समझाए। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था की बदहाली का एक बड़ा कारण लोगों को यातायात के प्राथमिक नियम भी नहीं मालूम होना है। कार्यक्रम में एआरटीओ राजेश गुप्ता ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ आर श्रीधरन की विशेष उपस्थिति रही। प्राचार्य डाॅ गुंजन शुक्ला ने कहा कि सिका स्कूल के कई विद्यार्थी यातायात मित्र के रूप में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे।

इंदौर जिले में हर साल 300 से ज्यादा लोग सड़क हादसों में मारे जाते है।

यातायात एसीपी मनोज खत्री ने प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक इंदौर जिले में एक साल में 300 से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं , ये लोग यातायात के नियमों के उल्लंघन के कारण अपनी जान गंवाते हैं इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो दूसरों की गलती के कारण अपनी जान गवां देते हैं। बुधवार को हुए कार्यक्रम में acp खत्री ने उदाहरण देकर बताया कि शहर में सड़कों पर मार्किंग और यातायात चिन्हों को समझना और उनका पालन करना चाहिए ताकि यातायात सुचारू रहे। उन्होंने बताया कि विदेश में सड़कों पर सीमेंट के डिवाइडर, रोटरी, प्लेटफार्म आदि नहीं होते क्योंकि लोग सड़क के चिन्हों को समझ कर ही यातायात के नियमों का पालन करते हैं, लेकिन इंदौर में लोगों को यातायात के नियमों का पालन करवाने के लिए निगम को सीमेंट के डिवाइडर, रोटरी, प्लेटफार्म बनाने पड़ते हैं। एआरटीओ ने विद्यार्थियों को हास्य और व्यंग्य के अंदाज में यह बताया कि इंदौर में लोग किस तरह से यातायात के नियम तोड़ते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चलाएं, हेलमेट आपकी हादसे में जान बचाने के साथ ही आपको सर्दी, धूप और बारिश से भी बचाता है। इस कार्यक्रम में हरनीत सलूजा, ऋषभ शर्मा और हिमांशु परमार और महाअभियान के वालेंटियर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में सिका काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक प्रतिभा सारस्वत ने किया।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close