डिंडौरी -शहपुरा-चोरी के कई मामलो मे पंजीबद्ध अपराधो मे पुलिस को बडी सफलता मिली

पंकज साहू की रिपोर्ट
चोरी के कई मामलो मे पंजीबद्ध अपराधो मे पुलिस को बडी सफलता मिली
थाना शाहपुरा अंतर्गत चोरी के कई मामलो मे पंजीबद्ध अपराधो मे पुलिस को बडी सफलता मिली थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया की टीम ने चोरी के मामलो मे आरोपित आनंद पिता गोपत सिंह मरकाम उम्र 26 निवासी शाहपुरा वार्ड ना. 02-राजेंद्र आर्मो पिता मोती सिंह , पुन्नू आर्मो पिता बराती लाल ,कमल उर्फ भूरा पिता अमृत लाल आर्मो निवासी पोंडी माल, को गिरफ्तार किया गया जिनसे माल बरामद कर लिया गया है सभी आरोपियो पर अपराध क्रमांक 319,383,384,385/21 धारा 457,380,34 IPC पंजीबध्द है उक्त चारों आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहपुरा अखिलेश दहिया सहायक उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी,जुबेर अली, प्रधान आरक्षक बृजेश टेकाम, हेम सिंह पंद्रे, पंकज सिंह, हर्ष शर्मा, रुकमणि पासी, आरक्षक श्याम तिवारी, आदित्य शुक्ल, जगपाल बघेल, संदीप चतुर्वेदी, विजय दीक्षित, की मुख्य भूमिका रही


