डिल वार मे ग्राम वासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे रहवासी हो रहे परेशान प्रशासन ध्यान दें

तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर नितिन राय की रिपोर्ट
तेंदूखेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत ढीलवार के रहवासी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं एक और मुख्यमंत्री शिवराज सरकार गांव-गांव घर-घर पानी पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत ढीलवार के रहवासियों को पानी की योजना का आखिर क्यों नहीं मिल पा रहा लाभ
ग्राम पंचायत ढीलबार राजा डेलन शाह नरवर शाह की वह धरा है जिन्होंने अपने प्राण निछावर कर इस छेत्र पर अंग्रेजों को शासन नहीं करने दिया उसी धरा पर आज आजादी के 74 साल हो गए लेकिन ग्राम पंचायत ढीलवार मैं पानी की कोई व्यवस्था ना हो पाना सरकार के कोरे बादो की पोल खोलता है
रहवासियों का कहना है हम अपनी पूरी जिंदगी से पानी की जंग लड़ते आ रहे है आज तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई हमारे क्षेत्र में पानी की व्यवस्था ना होने से हमारे बच्चों का भविष्य अंधकार में है लड़की बाले इस क्षेत्र में शादी नहीं करते क्योंकि गर्मी के समय यहां हैंडपंपों से पानी नहीं निकलता 2 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाने के लिए मजबूर रहवासी
जैसे तैसे प्रशासन द्वारा समस्या के निराकरण के लिए एक करोड़ 6 लाख की लागत से एक तालाब का निर्माण कराया गया था लेकिन वह तालाब भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया एक बूंद पानी नहीं बचा उस तालाब में


