ढोल नगाड़ों के साथ माता पार्वती को ब्याने पहुंचे बाबा विश्वनाथ





बीना मध्य प्रदेश आपको बता दें कि बिना मध्य प्रदेश के इटावा से कल महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रभु महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई महाकाल की बारात निकाली गई इस बारात में शहर के सभी लोग सम्मिलित हुए सभी सभी वर्गो संप्रदाय के श्रद्धालु विश्वनाथ की बारात में बाराती बनकर जमकर झूमे डीजे पर खूब नृत्य किया बता दें कि यह बारात इटावा के पुराना हनुमान मंदिर से निकली शहर के मुख्य मार्गो सर्वोदय चौराहा अंबेडकर चौराहे से होते हुए प्रभु मंदिर श्री देव रघुनाथ ट्रस्ट बड़ा मंदिर पर पालकी को उतारा गया और यहां पर पूरी रीति-रिवाजों से प्रभु विश्वनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ इस दौरान सभी भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला जगह-जगह विश्वनाथ के बारात का स्वागत किया गया बिना विधायक महेश राय ने भी किया प्रभु विश्वनाथ का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक यशवर्धन तिवारी एवं इटावा सांस्कृतिक समिति को नगर वासियों ने सफलतम आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनायें दीं
नेहा तिवारी बीना


