ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरीकलां(सागर)-भीम आर्मी द्वारा ब्राह्मण समाज को अपमानित करने एवं दिल्ली में हुए हत्याकांड पर कार्यवाही को लेकर दिया ज्ञापन

देवरी ब्राह्मण समाज द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के नाम का ज्ञापन तहसीलदार विनीता जैन को सौंपा

कमलेश खरें की रिपोर्ट

भीम आर्मी द्वारा ब्राह्मण समाज को अपमानित करने एवं दिल्ली में हुए हत्याकांड पर कार्यवाही को लेकर दिया ज्ञापन*

देवरी ब्राह्मण समाज द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के नाम का ज्ञापन तहसीलदार विनीता जैन को सौंपा ज्ञापन में लिखा गया कि ब्राह्मण समाज दिल्ली में हुई नाबालिक के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना की कड़ी निंदा करता है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करता है अपराधियों को मृत्यु दंड दिया जाए जिससे आने वाले समय में ऐसी घटनाएं घटित ना हो अपराधी की कोई जाति धर्म नहीं होता दिल्ली में हुई नाबालिक के साथ दुष्कर्म और हत्या कांड में लिप्त दोषियों को फांसी की सजा दी जाए भीम आर्मी द्वारा कल दिनांक 6 अगस्त 2021 को रैली के आयोजन में समस्त ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी गाली गलौज की गई और चारों दोषी अलग-अलग समाज और धर्म की होने के बाद भी भीम आर्मी के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा चारों को ब्राह्मण बताकर समस्त ब्राह्मणों को अपमानित किया भीम आर्मी द्वारा निकाली गई रैली कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया धारा 188 का उल्लंघन किया गया भीम आर्मी द्वारा सभी ब्राह्मण समाज के लोगों को निशाना बनाया गया जिससे संपूर्ण समाज में आक्रोश व्याप्त है ब्राह्मण समाज द्वारा मांग की गई है कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए यदि कार्यवाही नहीं होती तो धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन होगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन देने वालों में महेंद्र पलिया आनंद जोशी संदीप पाठक अस्सु दुबे प्रशांत मिश्रा राजे पटेरिया हर्ष भटेले सुबोध चौरसिया प्रखर मिश्रा आदि रहे|

Related Articles

Back to top button
Close
Close