मध्यप्रदेश
झाबुआ। विश्व पर्यावरण दिवस पर चारोलीपाडा गौशाला में वृक्षारोपण करने कलेक्टर एवं जिला अधिकारी पहुंचे

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट
झाबुआ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, वनमण्डलाधिकारी एम.एल.हरित द्वारा आज प्रातः 9 बजे चारोलीपाडा गौशाला में पहुंच कर वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर जे.एस.बघेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ सोहन कनाश, तहसीलदार प्रवीण अहोरिया, उप संचालक पशुचिकित्सा डॉ. विल्शन डावर, मु. का. अधिकारी जनपद पंचायत चंदरसिंह मण्डलोई, सरपंच ग्राम पंचायत चारोलीपाडा, जिला समन्वय जन अभियान परिषद अमित शाह, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह, उपस्थित थे।


