तामिया –कोरोना योद्धा का दर्जा नियमितिकरण वेतन बढ़ाने की रखी मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं सहयोगिनियो ने तहसील मे दिया ज्ञापन

तामिया से आकाश मँडराह की रिपोर्ट
तामिया – बीते 11 दिन से हडताल कर रही कार्यकर्तायो आशा सहयोनियो की मांग को लेकर सरकारी रूख आज तक सामने नही आया है 27 मई से कार्यकर्ताये काम मे जुटी है | तामिया आशा कार्यकर्ता सहयोगिनी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष श्रीमति नजमा जाफरी ने बताया कि तामिया मे 187 आशा कार्यकर्ताये है हर ग्राम मे एक कार्यकर्ता है उन्हे दो हजार का मानदेय तथा कोरोना काल मे एक हजार अतिरिक्त मिल रहा है इसी तरह तामिया मे 16 आशा सहयोगिनी है जिन्हे साथ हजार मानदेय के अलावा कोविड के पांच सौ अतिरिक्त मिल रहे है | 12 से 15 आशा कार्यकर्तायो का एक सहयोगिनी सुपरविजन करती है उन्हे मिलने वाले मानदेय में ही पेट्रोल मोबाइल खर्च शामिल है | सचिव विनिता कहार दर्शना लोखंडे ने बताया कोरोना काल में उन्हे जोखिम रहता है वही अभी तक सरकार ने आशा कार्यकर्तायो आशा सहयोनियो को कोरोना योद्धायो का दर्जा नही दिया स्वास्थ विभाग के 40 तरह के काम आशाये कर रही है जिसमे जनस्वास्थ की सभी योजना शामिल है किल कोरोना अभिया के तहत घर घर जाकर4 सर्वे किये गये है |कोरोना काल मे स्क्रीनिंग मशीन,सेनेटाइसर, मास्क, एच बी मशीन आक्सीमीटर सहित कोई संसाधन नही दिये गये है वही ग्राम पंचायत राजस्व विभाग के भी काम करने पड रहे है कार्यकर्तायो को अक्सर अधिकारी नौकरी से निकालने की धमकी देते है | बीते दिनो से जारी हडताल के दौरान कोई अधिकारी नही पहुंचा | मध्य-प्रदेश छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक के समस्त आशा एवं आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं के वेतन एवं अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए तामिया तहसील कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया | तामिया ब्लॉक के आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं को कर्मचारी का दर्जा न्यूनतम वेतन मान, आप भविष्य निधि पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ दिए जाने के अतिरिक्त कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के कार्य कर रही हैं परंतु प्रदेश में आशाओं का वेतन 2000 एवं कोविड-19 का 1000 इसी प्रकार आशा सहयोगी का वेतन साढे 7000 एवं कोविड-19 का 500 दिया जा रहा है इसमें राज्य सरकार का कोई योगदान नहीं इस भीषण महंगाई में इस मामूली सी बात में मामूली सा वेतन में आशा कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी को आर्थिक तंगी एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है यह मांग लेकर आशा सहयोगी संघ ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती नजमा जाफरी फूलवती यदुवंशी सुशीला दर्शना लोखंडे पुष्पा ज्योति मिनोटे विनीता कहार सुनीता परतेती सरिता डेहरिया सहित अनेक कार्यकर्ता की उपस्थिति रही |


