ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका : राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लग गया है। टीएमसी से राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) ने अपना इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की माने तो दिनेश भाजपा (BJP) में शामिल हो सकते हैं।

राज्यसभा में दिनेश त्रिवेदी ने कहा जिस प्रकार से मेरे राज्य में हिंसा हो रही है और हम यहां बस बैठे हुए हैं। कुछ बोल नहीं सकते तो इससे अच्छा है कि मैं अपना त्यागपत्र दे दूं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मैं आज राज्यसभा से इस्तीफा दे रहा हूं।

राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि वो नियमों का पालन करें। इस दौरान टीएमसी सांसद सुखेंदु एस रॉय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारे पास कई जमीनी नेता हैं। वहीं लोकसभा में सांसद सौगात राय ने कोई जवाब नहीं दिया।

क्या बीजेपी में शामिल होंगे दिनेश त्रिवेदी

जानकारी के लिए बता दें कि टीएमसी से इस्तीफा देने वाली दिनेश त्रिवेदी कई महीनों से बीजेपी के संपर्क में थे। वहीं बंगाल दौरे के दौरान टीएमसी के कई नेताओं सी शाह ने मुलाकात की थी। ऐसे में अब माना जा रहा है कि दिनेश भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

कौन हैं दिनेश त्रिवेदी

दिनेश त्रिवेदी का जन्म 4 जून 1950 को पश्चिम बंगाल में हुआ। यहीं से वो राज्यसभा में टीएमसी के सांसद थे। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र से वो पूर्व लोकसभा सांसद रह चुके हैं। साल 2009 से 2019 तक सांसद रहे। लेकिन 2019 का संसदीय चुनाव हार गए थे और तब से पार्टी में खुद को दरकिनार कर रहे थे। उन्हें तृणमूल के पूर्व नेता अर्जुन सिंह ने हराया था, जो भाजपा में शामिल हो गए थे। त्रिवेदी को उनकी पार्टी ने पिछले साल राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। कहा जाता है कि वो ममता बनर्जी के बहुत खास हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close